PTB Accident News शिमला : रोहड़ू से रिकांग पिओ जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन विभाग (HRTC) की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है .
जानकरी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहें है. कुछ लोगों को हल्की चोटे लगी है. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है. ये हादसा आज सुबह के वक़्त हुआ है ज़ब रिकांग पिओ डिपो की गाड़ी रोहड़ू से वापस जा रही थी.



































