PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ती रामनगर कालोनी के पास कांग्रेसी नेता विलायती रामानंद के बेटे और करियाना दुकानदार काकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई / मौके पर मौजूद लोगों ने इसमें एक ASI का हाथ होने की बात कही जा रही है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस वारदात को अंजाम दें के बाद देर रात से ही ASI फरार हो गया / घटना का पता चलते ही एसीपी संजीव कुमार इंस्पेक्टर प्रनीत ढिल्लों जाच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे / देर रात 11 बजे तक बुजुर्ग कांग्रेसी नेता विलायती रामानंद को किसी ने भी यह नहीं बताया कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है,
वहीं इलाके के लोगों ने लहुलूहान काकू को रेलवे स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया / पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया / रामनगर कालोनी के पास रहते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काकू इलाके में करियाना की दुकान चलाता था / ASI भी पास में ही रहता था / दोनों में कुछ समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था /
कई बार दोनों में हाथापाई तक की नौबत आई थी, लेकिन लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शात करवा दिया / रविवार की रात 10 दस बजे काकू दुकान बंद कर रहा था / इस बीच वह एएसआइ भी वहा पहुंचा / ASI ने पहले उसके साथ गाली-गलौज किया / जब काकू ने विरोध किया तो उसने अपनी पिस्तौल से उसे गोली मार दी और वहा से फरार हो गया / फ़िलहाल इस घटना के बाद जहां पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस मामले की जाँच कर रही है /



































