PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और मारपीट

Hyderabad sexual harassment and assault female officer makes serious allegations against trainee ips officer

PTB Shocking न्यूज़ हैदराबाद : हैदराबाद के शिवरामपल्ली स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (SVPNPA) में एक महिला ट्रेनी अधिकारी की शिकायत पर अत्तापुर पुलिस ने एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला अधिकारी ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने सहित कई आरोप लगाए हैं।

.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान उदय कृष्णा रेड्डी के रूप में हुई। शिकायत के मुताबिक, कथित घटनाएं जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हुईं और कई सप्ताह तक जारी रहीं। महिला अधिकारी का आरोप है कि आरोपी ने उसे अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे तथा साथी प्रशिक्षु अधिकारियों के सामने उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया।

.

.

साथ ही उसकी अनुमति के बिना एक निजी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और वह वीडियो उसके पति को भेज दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से उसके बारे में झूठी और अपमानजनक बातें भी फैलाईं। पीड़िता के अनुसार, 9 जुलाई की रात आरोपी ने उसे जबरन रोका, अपने कमरे में ले गया, उसके बाल खींचे,

.

गला घोंटने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू रखकर उसे बाहर जाने से रोका। शिकायत में यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने उस पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके, उसके साथ अभद्र हरकत की और निजी अंगों को छूने की कोशिश की। महिला का यह भी आरोप है कि 10 जुलाई को आरोपी ने दोबारा उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी

.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में हलचल मच गई है। हालांकि, फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और मामले में किसी भी पक्ष के दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

.

यह भी पढ़ें : डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री