PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी

delhi police lathi charged Cockroach Janata Party protesters marching towards parliament

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : संसद मार्च कर रहे सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक आज संसद मार्च करते हुए आगे बढ़े रहे थे। इसी दौरान खबर सामने आई कि प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। 

.

.

आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद और TMC सांसद महुआ मोइत्रा CJP के विरोध मार्च वाली जगह पर मौजूद हैं। जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। 

.

.

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई; भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, पार्टी के प्रस्तावित विरोध मार्च के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर जमा भीड़ को संबोधित कर रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री

.

यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RPF के जवान तैनात किए गए हैं। आपको जानकारी दें, कि जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन पदाधिकारियों की भूख हड़ताल खत्म कर दी गई। अभिनेता शबाना आजमी, RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज के पानी पिलाने के बाद यह अनशन समाप्त हुआ।

.

यह भी पढ़ें : स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,