PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर जिले में इस जिलाधीश की हुई तैनाती तो जालंधर के विशेष सारंगल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,

ias-himanshu-aggarwal-appointed-as-new-dc-of-jalandhar-responsibility-gurdaspur-handed-over-ias-vishesh-sarangal

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा है कि चुनाव आयोग ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है, जबकि गुरदासपुर का डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जगदाले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज का डीआइजी और राकेश कुमार कौशल को डीआइजी बॉर्डर रेंज नियुक्त किया गया है।

.

.

.

आपको यह भी बता दें कि 2 दिन पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल सहित रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरन सिंह और बार्डर रेंज के डीआईजी नरिन्दर भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए थे। इन दोनों अधिकारियों को भी मौजूदा जिलों से बाहर लगाने के लिए कहा गया था और

.

.

यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि नई तैनाती वाले जिले मौजूदा तैनाती वाले जिले या लोक सभा सीट के अधीन न आते हों। उक्त दोनों अधिकारी क्रमवार अप्रैल और जून 2024 में सेवामुक्त हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति के लिए 3 अधिकारियों का पैनल मांगा था।

.

.