PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईएएस महिला ने अपने सीनियर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

IAS woman accused sexual harassment imposed senior

महिला आईएएस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई आप बीती, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार में तैनात 28 वर्षीय आईएएस अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अफसर पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है / महिला आईएएस ने आधिकारिक फाइलों पर विपरीत टिप्पणी लिखने पर अपने वरिष्ठ अफसर पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है / उनके वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि महिला अफसर को सलाह दी गई थी कि अन्य अधिकारियों द्वारा जरूरी मंजूरी हासिल कर चुकी फाइलों में गलतियां नहीं निकालें /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

महिला अधिकारी ने लिखा है कि वरिष्ठ अफसर ने उन्हें 31 मई को बुलाया और किसी को उनके कमरे में नहीं आने देने की अपने स्टाफ को हिदायत दी / महिला अधिकारी ने आरोप लगाया, उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं किस तरह का काम करना चाहती हूं, मैं विभागीय काम करना चाहती हूं या टाइम पास काम चाहती हूं और फिर उन्होंने मुझसे फाइलों पर विपरीत टिप्पणियां नहीं लिखने को कहा /उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें एक नई-नवेली दुल्हन की तरह सबकुछ समझाना पड़ेगा और वह मुझे उसी तरह से समझा रहे हैं / मुझे उनका व्यवहार अनैतिक लगा / उन्होंने दावा किया कि छह जून को वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें शाम पांच बजे अपने दफ्तर में बुलाया और उनसे शाम 7 बजकर 39 मिनट तक वहीं रहने को कहा /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

उन्होंने कहा कि मैं मेज की दूसरी तरफ उनके सामने बैठी थी / उन्होंने मुझसे कहा कि उनकी कुर्सी के नजदीक आऊं. जब मैं मेज की दूसरी तरफ पहुंची तो उन्होंने मुझे कंप्यूटर चलाना सिखाने का दिखावा किया / मैं अपनी कुर्सी पर वापस चली गई / कुछ देर बाद वह खड़े हुए और कोई कागज ढूंढते हुए मेरी कुर्सी के करीब आए और कुर्सी को धक्का दिया / महिला ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारी और उनके कुछ सहयोगी अब उन्हें धमका रहे हैं / उन्होंने दावा किया ‘‘अन्य वरिष्ठ महिला अधिकारी ने उन्हें मौखिक आदेश दिए हैं कि मैं कोई लिखित शिकायत नहीं करूं.’’ उन्होंने यह भी लिखा है कि उनकी पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई है और उन्होंने इस घटना के संबंध में राष्ट्रपति को ईमेल भेजा है / जब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं /

[smartslider3 slider=15].

वहीं महिला अधिकारी ने अपने वरिष्ठ के दावे को खारिज किया और कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच होने से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा /

[smartslider3 slider=17].

IAS woman accused sexual harassment imposed senior