PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

शादी से पहले ही रणवीर ने दीपिका के लिए खरीदा कुछ ऐसा की…?

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Ranveer bought for Deepika before marriage

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है / कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल 18 से 20 नवंबर के बीच शादी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक तौर पर किसी ने भी पुष्टी नहीं की है / इनकी शादी के बाद की प्लानिंग की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है / दरअसल शादी की तारीख के बाद अब खबर है कि शादी के बाद ये कपल नए घर में शिफ्ट हो सकता है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

बताया जा रहा है कि रणवीर ने दीपिका के लिए बांद्रा-खार इलाके के श्री अपार्टमेंट में एक घर खरीदा है / इससे पहले उन्होंने वर्ली में एक 5 BHK अपार्टमेंट देखा था, लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आया / कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणवीर अभी जिस बिल्डिंग में रहते हैं, उसी में उन्होंने एक नया घर खरीदा है / रणवीर और उनकी फैमिली फिलहाल श्री अपार्टमेंट में ही रहते है / इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर अब उन्होंने दीपिका के लिए 3BHK अपार्टमेंट खरीदा है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

फिलहाल घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है / दरअसल, रणवीर शादी के बाद अपनी फैमिली के आसपास ही रहना चाहते हैं / वो मुंबई में ही पले-बढ़े हैं, जबकि दीपिका का घर बेंगलुरू में है और वो ज्यादातर वहां जाती रहती हैं / हालांकि शादी के बाद अपने वर्क कमिटमेंट के चलते दीपिका का ज्यादा वक्त मुंबई में ही बीतेगा, ऐसे में रणवीर ने फैसला किया कि वो उनके लिए एक नया घर खरीदेंगे /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

फिलहाल घर का इंटीरियर रणवीर-दीपिका की पसंद के मुताबिक तैयार किया जा रहा है / इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका अपनी मां उज्ज्वला के साथ बांद्रा में शॉपिंग करतीं नजर आईं / दोनों एक ज्वैलरी शॉप के बाहर स्पॉट हुईं थीं / ऐसे में माना जा रहा है कि दीपिका मां के साथ शादी की शॉपिंग करने ही पहुंची थीं / सोनम कपूर की शादी के बाद फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है /

Ranveer bought for Deepika before marriage