PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

जम्‍मू-कश्‍मीर : 24 घंटे में लिया सेना ने जवानों की शहादत का बदला, 3 आतंकी किये ढेर,

india-jammu-kashmir-kishtwar-and-baramulla-encounter-big-news

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला से आज शनिवार सुबह एक अच्‍छी खबर आई। सेना के जवानों का गुस्सा आज देश के दुश्मनों पर खुब बरसा है। बारामूला में आज सुबह मुठभेड़ के बाद सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया। जानकारी दें कि इसके एक दिन पहले ही किश्‍तवाड़ में सेना को अपने दो जवानों की शहादत दी थी। जिसका 24 घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने अपना पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए और

.

.

इस वारदात का बदला लेते हुए अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया है। जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला में अभी भी यहां के तपर इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों की मानें तो वहां दो आतंकियों को सेना ने घेरा हुआ है। भारतीय सेना देश के दुश्‍मनों से अब चुन-चुन कर बदला ले रही है। जानकारी दें कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

.

.

यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके में शुरू हुई थी। वहीं बीते शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। तब कठुआ के खंडारा इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किश्‍तवाड़ में सेना के जवानों ने एक दूसरा ऑपरेशन शुरू किया था। सेना ने किश्‍तवाड़ के एक इलाके को सूचना के आधार पर घेर लिया था।

.

.

यहां ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। जानकारी दें कि यहां के छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए और उनमें से दो जवान JCO नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

.

Latest News