PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब : मंत्री हरजोत बैंस को बर्खास्त व उनकी धर्मपत्नी व मौजूदा SP ज्योति यादव को किया जाए निलंबित, किस नेता ने की राज्यपाल से अपील,

education-minister-harjot-singh-bains-should-be-dismissed-wife-sp-jyoti-yadav-should-be-suspended-youth-akali-dal-leader-sarabjit-singh-jhinjhar

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : यूथ अकाली दल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से आम आदमी पार्टी की सरकार को शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बर्खास्त करने और पुलिस अधीक्षक ज्योति यादव को निलंबित करने के अलावा पति- पत्नी के खिलाफ 100 करोड़ रूपये के साइबर अपराध घोटाले के आरोपों की पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच शुरू करने का निर्देश देने की अपील की है।

.

.

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने शुक्रवार को राज्यपाल से आप सरकार को मामले की विस्तृत जांच के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजने का निर्देश देने की अपील की है क्योंकि इसमें मनी लान्ड्रिंग भी की गई है। झिंझर ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मामले की जांच के लिये राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) एक कैबिनेट मंत्री को जवाबदेह कभी नहीं ठहरायेगी।

.

.

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसी स्थिति में एसआईटी बनाने का कोई तर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को लगता है कि एसआईटी का इस्तेमाल मंत्री को क्लीन चिट देने के लिये किया जा सकता है, और यही कारण है कि सिर्फ उच्च न्यायालय की निगरानी वाली जांच और प्रवर्तन निदेशालय की जांच से ही मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। झिंझर ने कहा कि यूथ अकाली दल राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करेगा।

education-minister-harjot-singh-bains-should-be-dismissed-wife-sp-jyoti-yadav-should-be-suspended-youth-akali-dal-leader-sarabjit-singh-jhinjhar

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगर आप सरकार ने नरम रुख अपनाकर दागी मंत्री का सरंक्षण जारी रखा तो यूथ अकाली दल उन्हें काले झंडे दिखायेगा और धरने देगा। सौ करोड़ रुपये के घोटाले का जाल दिल्ली तक फैला हुआ होने का दावा करते हुए अकाली नेता ने कहा, ‘‘ हरजोत बैंस आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के चहेते हैं और यही कारण है कि उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

.

.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एजेंसियों को आप द्वारा विमान किराये पर लेने और अन्य राज्यों में व्यापक प्रचार अभियान चलाने के लिए इस भारी राशि की जांच की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मामले में मुखबिर इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर ने राज्य के पुलिस महानिदेश को दिये ज्ञापन में खुलासा किया है

.

.

मोहाली में तैनात एसपी ज्योति यादव ने आरोपियों का पक्ष लेने के लिये उन पर किस तरह दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर ने यह भी खुलासा किया है कि मोहाली के एक घर से अवैध साइबर सेंटर चलाने वाले विजय राज कपूरिया बैंस का करीबी सहयोगी है । उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पति पत्नी और यादव के खिलाफ निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि यह पता लगाने के लिए

एक अलग जांच भी शुरू की जानी चाहिए कि कैसे प्रवासी भारतीय को निशाना बनाया गया और उनके पैसे का कैसे दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय में विश्वास पैदा करना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान प्रवासियों ने आप का समर्थन किया। अब उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है, लेकिन आप सरकार ने अभी तक इस अपराध की जांच शुरू नहीं की है।