PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

भारत ने रचा नया इतिहास, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पंहुचा, PM मोदी ने दी बधाई

india made a new record vaccination crossed 100 crores pm modi congratulated

PTB Big News नई दिल्ली : भारत ने तमाम दबावों और बाधाओं का सामना करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है / नए मील के पत्थर को पार करते हुए देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है / केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए समस्त देशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

.

.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे / 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 279 दिन में 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया / प्रधानमंत्री ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल की विजिट के दौरान डॉक्टरों और फ्रंट लाइन वर्कर्स से मुलाकात की / 10 महीने पहले कोरोना योद्धाओं के समर्पण और सरकार की प्रतिबद्धता सजगता के दम पर 16 जनवरी 2021 को कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई थी /

.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है ये उपलब्धि भारत की है, भारत के प्रत्येक नागरिक की है / मैं देश की वैक्सीन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों, वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन में जुटे कर्मयोगियों, वैक्सीन लगाने में जुटे हेल्थ सेक्टर के प्रोफेशनल्स, सभी का आभार व्यक्त करता हूं /

.

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है / उन्होंने एक ट्वीट श्रृंखला में कोविड टीके के निर्माण और उसके आपूर्ति का ब्यौरा दिया है / उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य सहायकों का आभार व्यक्त किया है / विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने भारत में एक अरब कोविड टीके दिए जाने को असाधारण उपलब्धि बताया है।

.

बता दें कि देश ने 280 दिनों में इस बड़ी सफलता को हासिल किया है और शायद इसी का नतीजा है कि कई राज्यों में तो नए केसों की संख्या 100 से भी कम रह गई है / यही नहीं देश भर का आंकड़ा भी पिछले 5 दिनों से लगातार 15,000 से कम बना हुआ है / देश में कई दिन तो 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगे और पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें तोहफा देते हुए 2.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए थे /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें