PTB Big News लुधियाना : आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के नेतृत्व में 30 टीमों ने वीरवार सुबह शहर के साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानाें पर रेड की / विभाग की यह कार्रवाई अभी जारी है / अधिकारियों ने जांच के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं / इसके अलावा कंप्यूटर में फीड डाटा को भी डाउनलोड किया जा रहा है / छापेमारी के दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है / किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है /
. .उधर, विंग के अधिकारियों का तर्क है कि अभी कार्रवाई जारी है, इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता / विभागीय अधिकारियों को इस छापामारी में करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति सामने आने का अनुमान है / विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारियों की करीब 30 टीमों ने शहर में साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दबिश दी /
..
टीमों ने औद्योगिक इकाईयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, रिहायशी, दफ्तरों, गोदामों इत्यादि में पहुंच कर जांच शुरू की / इस दौरान अधिकारियों ने दस्तावेज, कंप्यूटर के अलावा हर तरह के रिकार्ड की जांच की / आयकर विभाग की यह रेड पांच से सात साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के परिसरों पर चल रही है /
. .इन कंपनियों ने माल खरीदने वाले एवं कच्चा माल बेचने वाले भी आयकर विभाग की रडार पर हैं / आयकर विभाग ने पूरा होमवर्क करने के बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया है / इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जालंधर, लुधियाना, पटियाला समेत कई शहरों से आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं / जांच में उद्यमियों एवं उनके मुलाजिमों से भी पूछताछ की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































