PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी अब दे डाली हिंदुओं को धमकी,

india-most-wanted-khalistani-terrorist-gurpatwant-singh-pannu-threaten-hindus-leave-canada-big-news

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा में भारत के डिप्लोमैट को वहां से निकाले जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नया वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में वह कनाडा में रह रहे हिंदुओं को धमका रहा है। बोल रहा है कि हिंदुओं का देश भारत है और वह कनाडा को छोड़ कर इंडिया में लौट जाएं। कनाडा में वही सिख रहेंगे, जो खालिस्तान के समर्थक हैं।

इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी पन्नू ने जारी कर कहा है कि 25 सितंबर को वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय दूतावास बंद करवाए जाएंगे। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने की कनाडा की स्वीकारोक्ति के बाद सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने डेथ ऑफ इंडिया (भारत मुर्दाबाद) का आह्वान किया है। आतंकी पन्नू ने कहा कि 25 सितंबर को वैश्विक स्तर पर “डेथ टू इंडिया – बाल्कनाइज” अभियान शुरू करेंगे।

.

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए हैं। खालिस्तानी कनाडा के साथ हर समय खड़े हैं, यहां के संविधान को मानते हैं। आतंकी पन्नू ने कहा कि कनाडा के संविधान के अनुसार भी हिंदू यहां पर नहीं रह सकते हैं। उनका भारत देश है। उन्हें यहां रहने के लिए अपना धर्म बदलना होगा। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी ऐसे समय में जहर उगला है, जब दोनों देशों में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तनातनी चल रही है।

.

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विदेशों में भारतीय दूतावासों को टेरर हाउस करार दिया। पन्नू ने कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में हर रोज सिखों को कैसे मारना है, इसकी प्लानिंग होती है। इसके बाद विदेश में रह रहे सिखों की हत्याएं करवाई जा रही हैं। आतंकी ने कहा कि विदेशों में भारत के टेरर हाउस बंद करवाए जाएंगे।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी संजय कुमार वर्मा को दोषी करार देते हुए कहा है कि किल इंडिया मूनमेंच के तहत कनाडा के सरी में 29 अक्टूबर को फिर से जनमत संग्रह (Referendum) करवाया जाएगा और वर्मा के खिलाफ वोटिंग करवाई जाएगी।

Latest News