PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्थानीय होटल से झांसे में लेकर अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवा कर विदेश भेजने वाले ग्रुप का पर्दाफाश दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी-2 आदित्य ने बताया कि थाना बारादरी के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तीन ठग ट्रैवल एजेंट होटल एम-1 में बैठकर भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।
. .जिस पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर होटल में छापेमारी कर दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 38 लाख 86 हजार 400 रुपये बरामद कर लिए। आरोपी ठग ट्रैवल एजेंटों की पहचान विशाल पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव जहूरा टांडा और करणवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह रेरू चौक बाबा दीप सिंह नगर जालंधर के रूप में हुई है।
.
.आरोपी लोगों को गुमराह कर स्पेन, कजाकिस्तान और मॉस्को के जरिए यूरोपीय देश और अमेरिका में भेजने के लिए लाखों रुपये लेते थे और विदेश भेजने के सपने दिखाकर ठगी करते थे। एडीसीपी आदित्य ने कहा कि आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उनके साथ इस रैकेट में कितने लोग शामिल हैं, कितने लोगों से ठगी की है और शहर में कितने लोग फर्जी ट्रैवल एजेंट का शिकार हो रहे हैं इसका पता लगाया जाएगा।
. . .






































