PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अब होगा Operation Sindoor 2.0, पिक्चर अभी बाकी है? जाने पूरी कहानी,

india-pakistan-surgical-strikes-operation-sindoor-terroris-action-india-military-balochistan

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को जो संदेश दे दिया है उसे शायद ही पाकिस्तान अब कभी भुला पाए, ऐसे में मान जा रहा है की यह एक महज शुरुआत है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और POK में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारतीय सेना ने जो सर्जिकल सटीकता दिखाई। इसमें करीब 100 आंतकी मरे जाने की भी खबर है।

.

पाकिस्तान इस हमले से पूरी तरह से बौखला चूका है, हालांकि भारतीय सेना ने कहा है कि मिशन ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। इससे ये तो साफ हो गया कि पाकिस्तान पर खतरा अभी भी मंडरा रहा है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में कभी भी कुछ भी हो सकता है। यही नहीं बीते दिन Operation Sindoor को महज एक झांकी ही माना जा रहा है। वहीं, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक को पनाह देने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं मिलेगी।

.

.

इस हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ बताया है और प्रतिक्रिया देने की बात कही है, लेकिन सेना प्रमुख असीम मुनीर अभी भी चुप हैं। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व दोनों पर दबाव साफ देखा जा सकता है। वहीं विश्लेषकों का मानना है कि भारत अब सिर्फ ‘रक्षा’ की नीति पर नहीं,

बल्कि ‘ऑफेंसिव’ की रणनीति पर काम कर रहा है। पहले उरी, फिर पुलवामा के बाद बालाकोट और अब पहलगाम के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर. ये सब भारत की बदली हुई सैन्य सोच को दर्शाता है। अब पाकिस्तान को यह समझना होगा कि उसकी जमीन से आतंक की फैक्ट्री नहीं चल पाएगी और अगर फिर भी किसी ने चलाने की कोशिश की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। क्योंकि इस बार हिंदुस्तान पूरे मूड में है और इस बार पाकिस्तान को अलग-थलग करके ही मानेगा।

.

.

वहीं, इन दिनों बलोच बिल्कुल पाकिस्तान हुकूमत खुश नहीं है। इतना ही नहीं वहां की लोकल पुलिस भी हुकूमत और सेना की कर्रवाई से नाखुश है। ऐसे में हिंदुस्तान के लिए ये सबसे सुनहरा मौका है, पाक की सरजमीं के दो टुकड़े करने का। इससे दुनिया में एक कड़ा संदेश भी जाएगा कि कोई भी देश अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो भारतीय सेना का हर जवान महाकाल का रौद्ररूप धराण कर उसे उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है। बलूचिस्तान पाकिस्तान के लिए वो

.

दुखती रग है, जो उसे सबसे छिपा कर रखता है, हालांकि माना जा रहा है ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत इसी दुखती रग को पाकिस्तान से अलग कर उसके टुकड़े करने के लिए तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत 1971 की जंग के पैटर्न की तरह ही बलोचिस्तान को अलग करने का प्लान बना सकता है। इससे पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास भी हो जाएगा। ये एहसास कराना जरूरी भी है, क्योंकि चीन और तुर्की जैसे देश जो पाक को पीछे से साथ दे रहे हैं, वो भी पूरी तरह से चुप हो जाएंगे।