PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से देश में खुशी का माहौल, पीएम मोदी ने जो कहा वह कर दिखाया – सुशील रिंकू

there-is-an-atmosphere-of-happiness-in-the-country-due-to-the-air-strike-on-pakistan-pm-modi-did-what-he-said-former-mp-sushil-rinku

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक से पूरे देश में खुशी की माहौल है। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने इस जांबाजी के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा, कहा- चन्नी को अब सबूत मिल गया होगा। चन्नी को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की वीडियो और फोटो मिल गए होंगे।

.

उम्मीद है कि चन्नी अब भविष्य में हमारी सेना का अपमान नहीं करेंगे। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित उन आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, जहां पर आतंकी पल-पोष रहे थे। सेना ने सिर्फ आतंकी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया। न तो पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकानों पर हमला किया और न किसी सिविलयन इलाके में हमला हुआ। रिंकू ने कहा कि बीते दिनों पलहगाम में टूरिस्ट पर हुए हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा था।

.

.

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि पहलगाम के हमले के दौरान आंतकियों ने कहा था कि जाकर अपने देश के पीएम मोदी को बता देना, अब पीएम मोदी ने बता दिया है कि पाकिस्तान के किसी भी कोने में हमारी फौज घुसकर आतंकियों को सफाया कर सकती है। रिंकू ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद से ही पूरी कूटनीति के साथ पाकिस्तान को घेरने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान देश के तीनों फोर्सेज को तैयार किया गया वहीं विपक्ष द्वारा भी भारत सरकार का पूरा सहयोग देने

का वायदा किया गया। इस दौरान पूरा देश एक जुट हो गया। जिसको लेकर पड़ोसी देश में इसका खौफ देखा गया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में हो रही तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तान चाहता है कि एक बार फिर कश्मीर अलग थलग नजर आए और वहां पत्थरबाजी हो। क्योंकि पीएम मोदी ने कश्मीर की तरक्की में कोई कमी नहीं छोड़ी, आज कश्मीर की अर्थव्यवस्था अच्छी है। पिछले साल काफी लोगों द्वारा कश्मीर दौरा किया गया था।

.

.

इस साल भी वहां काफी लोगों के आने की उम्मीद थी। सुशील रिंकू ने कहा कि 370 धारा टूटने के बाद वहां लोगों को रोजगार मिल रहा था, जोकि पाकिस्तान से देखा नहीं जा रहा था। जिसके चलते उन्होंने आंतकी हमले को अंजाम दिया। लेकिन देश के एकजुटता के कारण पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया गया। सुशील रिंकू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम पीएम मोदी द्वारा रखा गया। इस ऑपरेशन के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर हमले की जानकारी दी और हमले की तस्वीरों को देश की मीडिया के साथ सांझा किया गया।

.

इस दौरान उन्होंने कहा कि ये हमला उन लोगों को श्रदांजलि है जिन लोगों ने हमले में अपनी जान गंवाई थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि ये अभी शुरुआत है अभी ये अंत नहीं है। सुशील रिंकू ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की कुछ लोग सबूत मांगते फिरते थे। चन्नी भी हमले के सबूत मांग रहे थे, जिससे चन्नी ने भारतीय सेना का अपमान किया था। रिंकू ने कहा कि अब चन्नी एयर स्ट्राइक की फोटो और वीडियो देख लें, ताकि वह दोबारा सेना का अपमान ना कर सकें।