PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

किस भारतीय युवक नें दी सीएम को जान से मारने की धमकी,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

Indian youth threatened to kill the CM

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Shocking न्यूज़ दुबई / केरल : केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को फेसबुक वीडियो के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में दुबई में रह रहे एक भारतीय को नौकरी से निकाल दिया गया है / यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था /

अबू धाबी स्थित एक कंपनी में वरिष्ठ सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाले आरएसएस के पूर्व कार्यकर्ता कृष्णकुमार एस एन नायर ने चार मिनट के अपने वीडियो में कहा था कि वह इस काम को अंजाम देने के लिए केरल की यात्रा करने की योजना बना रहा है /

नायर ने वीडियो में कहा था कि “मैं आरएसएस का पूर्व समर्थक हूं / मैं फिर से सक्रिय होने वाला हूं / मैं यहां अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर केरल लौट रहा हूं / मैं दुबई में रहता हूं / मैं हत्या के इरादे से दो – तीन दिन केरल में रहूंगा /

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक उसने कहा कि पुराने चाकुओं को धार देने का वक्त आ गया है / मुझे मेरे जीवन के अंत की परवाह कम है / अगर हमने किसी की हत्या का निश्चय कर लिया है / तो हमें उसे अंजाम देने की जरूरत है / अखबार के मुताबिक इस भड़काऊ पोस्ट के बाद बुधवार को उसे नौकरी से निकाल दिया गया / खबर में कहा गया है कि अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नायर केरल लौट जाएगा / हालांकि नायर ने यह कहते हुए माफी मांगी कि उसने शराब के नशे में वह वीडियो बनाई थी / उसने एक अन्य वीडियो में माफी मांगते हुए कहा कि मैंने अपनी नौकरी खो दी है / मैं किसी तरह की कार्रवाई का सामना करने को तैयार हूं / मैं पिनरई विजयन और सभी नेताओं से माफी मांगता हूं / उसने अपने पोस्ट के लिए केरल के लोगों से भी माफी मांगी है /

Indian youth threatened to kill the CM