PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

जिलाधीश व सीपी ने की गैर-कानूनी ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ सख्ती करने की घोषणा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

jalandhar DC & CP Announcing strictness against illegal travel agents

एक वर्ष में सिर्फ 762 ट्रैवल एजैंटो नें किया अप्लाई, 388 को लाईसैंस, 152 पर लगी रोक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : गैर-कानूनी ट्रैवल एजैंटो के खिलाफ सख्ती करते हुए जिलाधीश जालन्धर श्री वरिंदर कुमार शर्मा एवं पुलिस कमिश्रर परवीन कुमार शर्मा ने जिले में गैर-कानूनी ट्रैवल एजैंटो को सख्त करने के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा की गई /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

इस बारे में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में ट्रैवल एजैंटो के बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए जिलाधीश एवं पुलिस कमिश्रर ने कहा कि जिन एजैंटों के पास योग्य लाईसैंस नहीं हैं उनको भोले-भाले लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ नही करने दिया जायेगा एवं ऐसे ट्रैवल एजैंटो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी / उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में ऐसे गैर-कानूनी ट्रैवल एजैंटो की फिर से दोबारा चैकिंग की जायेगी / उन्होंने कहा कि जिले में पहले ही आम लोगों को धोखा देने वाले 225 गैर-कानूनी ट्रैवल एजैंटो के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है / साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशाशन चुप नहीं बैठेगी और ऐसे गैर-कानूनी ट्रैवल एजैंटो को लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगी /

[smartslider3 slider=11].

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान 762 ट्रैवल एजैंटो की ओर से लाईसैंस लेने के लिए अप्लाई किया गया था, जिसमें से 540 फाईलों का निपटारा कर दिया गया है और 388 को लाईसैंस जारी किया गये थे एवं 152 फाईलों पर रोक लगा दी गई थी /

उन्होने कहा कि 182 प्रार्थनाकर्ता की ओर से अपने दस्तावेज पुरे करने के लिए बार-बार कहा गया था जिसमें से 40 फाईलों के दस्तावेजों को पूरा होने पर लाईसैंस जारी की प्रक्रिया शुरू की है / उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पहले ही 15 दिनों के भीतर-भीतर बकाया फाईलों का निपटारा करने के आदेश दिया जा चुका है /

[smartslider3 slider=14].

उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फाईलों का तेजी से निपटारे को विश्वसनीय बनाने के लिए शनिवार और रविवार को भी काम करने के आदेश दिया गया है / उन्होने कहा कि जिला प्रशासन कानूनी तौर पर योग्य ट्रैवल एजैंटो को जिले में अपने काम को करने के लिए उचित स्थान प्रदान करवाने के लिए वचनबद्ध है / इस तरह उन्होने कहा कि जिला प्रशासन नकली ट्रैवल एजैंटो द्वारा लोगों को विदेश भजने की आज्ञा नहीं देगी / उन्होंने रास्ट्रिरड ट्रैवल एजैंटो को निर्देश दिये है कि अपने प्रचार के साधन पर लाईसैंस नंबर को जरूर प्रिंट करवाने को विश्वसनीय बनायें ताकि लोग विदेश जाने के लिए सही ट्रैवल एजैंटो के पास जा सकें / उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ट्रैवल एजैंटो की ओर से लगाये गये डिस्प्ले बोर्ड पर लाईसैंस नंबर जरूर लिखवाया होना चाहिये /

[smartslider3 slider=15].

इस अवसर पर अन्यों के इलावा अतिरिक्त जिलाधीश जसबीर सिंह, एस.पी बलकार सिंह, सहायक कमिश्रर डॉ. बरजिंदर सिंह ढिल्लों एवं अन्य उपस्थित थे /

jalandhar DC & CP Announcing strictness against illegal travel agents