PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दिशा : एन इनिशिएटिव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित,

Innocent Hearts Group of Institutions Organizes Cervical Cancer Awareness Session on International Women’s Day under ‘Disha – An Initiative

.

PTB News “शिक्षा” : स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित‘दिशा : एन इनिशिएटिव , के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्राओं और महिला स्टाफ के लिए सर्विकल कैंसर विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम फुलकारी – कॉन्कर कैंसर ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।

.

इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सर्विकल कैंसर की समय पर पहचान और उसकी रोकथाम के महत्व के बारे में जागरूक और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) और रेड रिबन क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंजली दादा, हेड कॉन्कर कैंसर प्रोजेक्ट, प्रेसिडेंट एवं फाउंडर – सोच ऑटिज़्म सोसाइटी ऑफ पंजाब, डॉ. अमिता शर्मा, टेक्निकल एडवाइजर, सीसी टीम, फुलकारी वूमेन ऑफ जालंधर तथा श्रीमती शिल्पा चावला, सब्जेक्ट फैसिलिटेटर, सीसी टीम, फुलकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

.

प्रख्यात विशेषज्ञों ने सर्विकल कैंसर के कारणों और लक्षणों, इसकी समय पर पहचान के लिए टीकाकरण और नियमित जांच के महत्व, रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा इसके उपचार के लिए उपलब्ध नवीनतम चिकित्सा प्रगति और उपचार विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

.

जागरूकता अभियान को रचनात्मक रूप देने के लिए विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और समय पर जांच के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इसके साथ ही एक स्व-रचित कविता भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों को सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. पलक गुप्ता बौरी, सी एस आर डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स ने कहा कि यह पहल जागरूकता फैलाने और महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने यह भी कहा कि फुलकारी कॉन्कर कैंसर का शिक्षा और सहयोग के माध्यम से कैंसर से लड़ने का मिशन संस्थान के मूल्यों के अनुरूप है।

.

कार्यक्रम का समापन डॉ. गगनदीप कौर धंजु (डायरेक्टर एकेडमिक्स IHGI) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों को सुश्री शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) द्वारा पर्यावरण-अनुकूल पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

.

.