PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

एच.एम.वी. में हुआ इंटरएक्टिव सैशन का आयोजन,

interactive-session-organized-at-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की स्टाफ वैलफेयर सोसाइटी द्वारा पोस्ट विभाग एवं एचडीएफसी बंैक के साथ मिलकर इंटरएक्टिव सैशन का आयोजन किया गया। सैशन का विषय ‘सेविंग स्कीम्स ‘ था। डॉ. शालू बत्तरा ने अधिकारियों को ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। बतौर रिसोर्स पर्सन पोस्ट विभाग से पब्लिक रिलेशन इंस्पैक्टर जालंधर श्री विशाल महाजन व डिवेलपमैंट आफिसर पोस्टल लाइफ इंश्योरैंस श्री भरत कटारिया उपस्थित थे।

.

.

एचडीएफसी बैंक से ब्रांच मैनेजर श्री निशांत गुप्ता व कारपोरेट सेलेरी हैड श्रीमती आंचल चोपड़ा भी उपस्थित थे। उन्होंने स्टाफ व फैकल्टी सदस्यों को पोस्टल विभाग व एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जाने वाली सेविंग स्कीम्स के बारे में बताया। उन्होंने इन सेविंग स्कीम्स की दूसरी स्कीम्स के साथ तुलना भी करके बताई कि अधिक लाभ किसमें हैं।

.

.

श्री विशाल महाजन ने पोस्टल विभाग द्वारा दी जाने वाली लाइफ इंश्योरैंस स्कीम्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती आंचल चोपड़ा ने एचडीएफसी बैंक द्वारा अपने खाताधारकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने उनसे कई प्रश्न भी पूछे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने स्टाफ वैलफेयर सोसाइटी के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि सभी को रिटायरमेंट के बाद निश्चिन्त जीवन जीने के लिए सेविंग अवश्य करनी चाहिए। इस सेशन में फैकल्टी व स्टाफ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। मंच संचालन जूलोजी विभाग से डॉ. साक्षी वर्मा ने किया।

.

.