PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

के.एम.वी. के ऑटोमेटिकली स्टैग्नेंट वॉटर इजेक्टर ने भारत सरकार द्वारा आयोजित इंटरनेशनल म्यूज़ियम एक्सपो में से खूब सुर्खियां बटोरीं,

kmvs-automatically-stagnant-water-ejector-gains-much-attention-at-the-international-museum-expo-organised-by-the-government-of-india

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ फिज़िक्स की युवा इन्नोवेटरस के द्वारा अपने प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में तैयार किए गए स्वचालित स्टैग्नेंट वाटर इजेक्टर को मिनिस्ट्री ऑफ़ कलचर, भारत सरकार की ओर से साइंस सिटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित किए गए इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो के दूसरे चरण में खूब सराहना मिली.

.

.

देश भर से अपने इन्नोवेटिव विचारों तथा प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करने के लिए चयनित किए गए विद्यार्थियों की सूची में कन्या महा विद्यालय की छात्राओं ने बेहद प्रभावशाली ढंग से ऑटोमेटिकली स्टैग्नेंट वॉटर इजेक्टर की कार्य प्रक्रिया को प्रस्तुत किया. अपनी प्रस्तुति में उन्होंने इस सरल प्रोटोटाइप से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थिर जल एवं इससे पैदा होते मच्छरों तथा मलेरिया एवं डेंगू जैसे बुखार को दूर करने के बारे में जानकारी प्रदान की.

.

.

इसके अलावा उन्होंने पानी का पता लगाने के लिए उपयोग होते सेंसर तथा स्वचालित रूप से पानी को बाहर निकालने के लिए सक्रिय प्रक्रिया पर भी सभी का ध्यान केंद्रित किया. इस प्रोजेक्ट की सादगी एवं प्रभावशीलता ने सभी दर्शकों और निर्णायक मंडल को बेहद प्रभावित किया.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए होनहार छात्राओं एवं उनका मार्गदर्शन करने वाले प्राध्यापक डॉ. नीतू चोपड़ा, अध्यक्षा, फिज़िक्स विभाग के साथ-साथ डॉ. सुरभि के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की.

.

.