PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

iPhone 17 को खरीदने के लिए सैकड़ों लोगों की लगी भीड़, दिल्ली और मुंबई के शोरूम में सुबह के 2 बजे से लगी लंबी कतारें , हालात हुए बेकाबू

iphone-17-series-review-queues-outside-apple-store

.

PTB Big News नई दिल्ली : एप्पल के लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नए iPhone Air की लोगों में गजब डिमांड है. आईफोन17 खरीदने के लिए लोग बहुत बेताब दिख रहे हैं. आधी रात से ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं. मुंबई का जियो सेंटर हो या दिल्ली का साकेत मॉल… हर जगह आईफोन-17 खरीदारों की भीड़ उमड़ी है.

.

.

Apple iPhone 17 सीरीज की चाहत रखने वाले पैसे लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुंबई में तो एप्पल स्टोर के बाहर इतनी भीड़ उमड़ी है कि मारा-मारी की भी नौबत आई है. कई ग्राहक तो आपस में ही उलझकर मारा मारी कर रहे हैं. बहरहाल, आईफोन के लिए रात से ही लाइन लगी हुई है. सभी स्टोर खुलने का इंतजार करते दिखे.

.

दरअसल, iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू है. iPhone Air 1,19,900 रुपये में उपलब्ध है. Pro मॉडल 1,34,900 रुपये और Pro Max 1,49,900 रुपये के दाम पर बिक रहा है. सभी मॉडल्स में 256GB स्टोरेज बेस है. 48MP कैमरा, A19 चिप और ProMotion डिस्प्ले मुख्य फीचर्स हैं. प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हुए थे, लेकिन आज सुबह 8 बजे से स्टोर्स खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी. एप्पल स्टोर्स के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा पर भी सेल शुरू है.

.

.

.