PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर में Fake Travel Agent ने अमेरिका भेजने के नाम पर की करोड़ों की ठगी, पीड़ित युवक ने की आत्महत्या, भारी हंगामें के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,

jalandhar-bhogpur-fake-travel-agent-defrauded-millions-of-people-under-the-pretext-of-sending-them-to-america-the-victim-committed-suicide-and-was-arrested

पुलिस के चुनिंदा भ्र्ष्ट अधिकारीयों की वजह से शहर में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे Fake Travel Agents के Office,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आए दिन Fake Travel Agents के ठगी का शिकार होने वाले पीड़ितों की शिकायतें जालंधर शहर के थानों व पुलिस कमिश्नर ऑफिस में लगातार पहुंच रही हैं, लेकिन चंद शिकायतों पर ही पुलिस मामले दर्ज करती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस विभाग में बैठे चुनिंदा अधिकारी ही पीड़ितों की शिकायतों को दबा देते हैं, जिसकी वजह से पीड़ितों को कोई इन्साफ नहीं मिल पता है।

.

ऐसा ही एक मामला देर रात जालंधर के अधीन पड़ते भोगपुर में उस समय सामने आया जब ठगी का शिकार हुए पीड़ित परिवार व समर्थकों ने Fake Travel Agent को लोगों ने काबू कर लिया पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है की इस दौरान भारी हंगामा हुआ। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही भोगपुर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से आरोपी ट्रैवल एजैंट

.

जोकि बिना लाइसेंस के कारोबार करता था को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने उनके बेटे को अमेरिका (America) भेजने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए, लेकिन उसे (America) अमेरिका नहीं भेज पाया। इसी धोखाधड़ी से दुःखी होकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने न केवल उनके साथ बल्कि कई अन्य परिवारों से भी करोड़ों रुपए की ठगी की है।

.

jalandhar-bhogpur-fake-travel-agent-defrauded-millions-of-people-under-the-pretext-of-sending-them-to-america-the-victim-committed-suicide-and-was-arrested

.

परिवार आगे बताया कि पिछले चार महीनों से पुलिस को लगातार ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) को पकड़ने की मांग की जा रही थी, लेकिन पुलिस अधिकारी लगातार उसे जल्द पकड़ लेंगे की बात कहकर उनको टालते रहे। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्हें किसी से उक्त (Travel Agent) आरोपी का पता चला तो उन्होंने उसे खुद काबू कर लिया, जिसके बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी (Travel Agent) को अपने साथ थाने ले गई।

.

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पैसों के लेन-देन और धोखाधड़ी को लेकर ही यह पूरा विवाद हुआ है। भीड़ ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब तक ठगे हुए पैसे वापस नहीं मिलते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। वहीं दूसरी तरफ सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा लगातार की जाने वाली जाँच के बावजूद ऐसे Fake Travel Agent बिना लाइसेंस के ऑफिस खोल कैसे लेते हैं

.

और इनके खिलाफ मिल रही शिकायतों के बावजूद पुलिस के अधिकारी जाँच के नाम पर आखिर क्यों पीड़ित परिवारों को समय रहते इन्साफ नहीं दे पते हैं यह एक बड़ा सवाल है? क्या पंजाब पुलिस में मौजूद भ्र्ष्ट अधिकारीयों की वजह से पीड़ितों को इन्साफ नहीं मिल पता या फिर समय-समय पर कोई तथाकथित सफेदपोश नेता ऐसे Fake Travel Agents को सरंक्षण देने का काम करते हैं।

.

खेर पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को इसी तरह ठगा है और पूरे मामले में किन-किन की संलिप्तता हो सकती है। जिसकी जाँच के बाद आगे की करवाई आरोपी ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ की जाएगी।

.