PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में ‘ऑफलाइन एडवेंचर्स – तकनीक से दूर, कल्पना के करीब’ नाटक का भव्य मंचन

ivy-world-school-a-grand-staging-of-the-play-offline-adventures-away-from-technology-closer-to-imagination

.

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल ने वासल एजुकेशन के संरक्षण में “ऑफलाइन एडवेंचर्स – उस मनोहर दुनिया की खोज, जहाँ स्क्रीन की जगह कल्पना राज करती है और किताबें सच्चे मित्र बन जाती हैं।” भावनात्मक और चिंतनशील मंच प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस नाट्य प्रस्तुति का उद्देश्य बच्चों के जीवन में बढ़ते स्क्रीन टाइम की चुनौती को उजागर करना और यह दर्शाना था कि वास्तविक दुनिया, पढ़ने की आदत और मानवीय संबंधों में कितनी गहराई, आनंद और शक्ति छिपी होती है। कार्यक्रम में उत्साही छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी सजीव अभिनय प्रतिभा, संगीत और नृत्य के माध्यम से दर्शकों को एक रोचक यात्रा पर ले जाया। प्रस्तुति में यह दिखाया गया कि जब एक दिन तकनीक अचानक गायब हो जाती है, तब बच्चे पुस्तकों की दुनिया में प्रवेश कर यह खोजते हैं कि कल्पनाओं के पंख लगाकर उड़ना कितना आनंददायक होता है।

.

.

इस नाटक का मूल संदेश यह था कि यदि एक दिन सारी स्क्रीनें गायब हो जाएँ, तो हमारी ज़िंदगी कितनी रंगीन और जीवंत हो सकती है।नाटक, संगीत और कहानी कहने के माध्यम से छोटे-छोटे कलाकारों ने दर्शकों को एक ऐसे संसार की अनुभूति कराई, जहाँ पुस्तकें सबसे अच्छे मित्र होती हैं और सच्ची बातचीत की गूंज कृत्रिम आवाज़ें से कहीं अधिक मधुर होती है। इस थीम ने यह भावपूर्ण संदेश दिया — “जीवन को पूर्णता से जियो, स्वच्छंद और निडर होकर… तकनीक के मोहजाल से परे।” यह प्रस्तुति इस बात का सशक्त स्मरण कराती है कि पढ़ने का महत्व केवल ज्ञान अर्जन में नहीं, बल्कि कल्पना की शक्ति, खोज की अनुभूति और आत्मिक समृद्धि में भी निहित है।कार्यक्रम का समापन एक गहन संदेश के साथ हुआ — “रुको… तकनीक से दूरी बनाओ… और उन लोगों व पलों से फिर से जुड़ो, जो वास्तव में तुम्हारे दिल के सबसे करीब हैं।”

.

वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी , तथा डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल जी ने इस अवसर पर अपनी अपार प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के अंतर्निहित गुण को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रयासों और उनकी अद्भुत प्रस्तुति के लिए हृदय से सराहना की। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए यह एक प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिसने यह सिखाया कि वास्तविक दुनिया में जीने का आनंद किसी भी तकनीक से कहीं अधिक मूल्यवान है।

.

.

.