PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में ‘पृथ्वी दिवस’ समारोह का आयोजन,

Ivy World School-Earth Day Celebrations

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वाधान आईवी वर्ल्ड स्कूल में 22 अप्रैल 2026 को “पृथ्वी दिवस” का आयोजन “परोमिस टू प्लैनेट”शीर्षक के अंतर्गत “रियूस तथा रिसाइकिल ” थीम पर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक की बोतलें, पुराने समाचार पत्र, गत्ते, कपड़ों के टुकड़े आदि अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग कर आकर्षक सजावटी वस्तुएँ तैयार की।

.

.

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

.

इस अवसर पर वासल एजुकेशनल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “पृथ्वी हमारी अमूल्य धरोहर है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।” उन्होंने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की।

.

.

.