PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईवी वर्ल्ड स्कूल में श्रमिक दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन,

ivy-world-school-international-labour-day-2025

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित आइवी वर्ल्ड स्कूल ने श्रम की गरिमा, मानवता, निष्ठा और सम्मान जैसे जीवन मूल्यों को विद्यार्थियों में संजोने की दिशा में एक मिसाल कायम की। विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, जिसे मजदूर दिवस भी कहा जाता है, बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।

.

.

स्कूल प्रबंधन ने अपनी सेवाओं में समर्पित बस चालक, आया, मेस स्टाफ, माली, हाउसकीपिंग और अन्य सहायक कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके लिए विशेष भोजन और उपहारों की व्यवस्था की। इस आयोजन का उद्देश्य उनके अथक परिश्रम और संस्था की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार प्रकट करना था।

.

वासल एजुकेशन के सीईओ श्री राघव वासल ने कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान को सम्मानित किया।वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके नि:स्वार्थ सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का लगातार समर्पण और परिश्रम ही स्कूल की सफलता की नींव है।

.

वासल एजुकेशन ने यह भी साझा किया कि ये श्रमिक हमारे समाज के असली निर्माता हैं और उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में छोटे-छोटे सद्गुण तथा सकारात्मक योगदान भी बहुत मायने रखते हैं इसलिए हमें इस विशेष वर्ग के लोगों का सत्कार देना चाहिए ताकि समाज आधारशिला को मज़बूत करने वाले लोगों को आदर और विशिष्ट सम्मान प्रदान कर सकें।

.

.