PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आईवी वर्ल्ड स्कूल में 29 मार्च 2025 को पेरैंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उकृष्ट एवं सफल आयोजन,

ivy-world-school-jalandhar-orientation-programme-for-parents

.

PTB News शिक्षा : वासल एजुकेशन द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल (IVY World School) में अभिभावकों के स्वागत हेतु पेरैंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय के दृष्टिकोण, पाठ्यक्रम, नीतियों और छात्र सहायता सेवाओं सम्बन्धी मूल्यवान जानकारी प्रदान करना था,

.

.

ताकि छात्रों और अभिभावकों को विद्यालय की कार्यविधि के साथ ही विद्यालय के प्रागण में आधारभूत नियमों से परिचित करवाया जा सके जो हमारे होनहार छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए अत्यावश्यक है। इस के साथ साथ सत्र में अभिभावकों को विद्यालय के शिक्षकगणों तथा प्रशासनिक कर्मचारियों और उनकी कार्यविधि से परिचित करवाया गया जो छात्रों की इस शिक्षा यात्रा से संबंधित उनके प्रश्नों का समाधान करने में सहायक सिद्ध होगी।

.

.

इस अवसर पर वासल एजुकेशन के अध्यक्ष के.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ. राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने कहा कि बच्चों के विकास और सफलता में प्रमुख हितधारकों के रूप में माता-पिता और विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालय का दृढ़ विश्वास है कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सहयोग एक अच्छे व्यक्तित्व को आकार देने में आवश्यक और सहायक होता है।

.

.

इस अवसर पर सभी अभिभावकों को विद्यालय के गतिशील शिक्षण वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ साथ इस कार्यक्रम ने प्रभावी मंच के रूप में पारदर्शिता को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थियों को पोषित करने के लिए आईवी वर्ल्ड स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया।