PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

महिला ट्रैवल एजेंट का बड़ा कारनामा, 82 ग्राहकों के साथ मारी 7,51,34,430 रुपये की ठगी,

united-states-america-indian-travel-agent-bhawna-anand-defrauded-82-customers-of-900000

.

PTB Big न्यूज़ न्यूजर्सी : अमेरिका के न्यूजर्सी के गारफील्ड शहर में भारतीय मूल की ट्रैवल एजेंट भावना आनंद द्वारा 82 ग्राहकों से करीब 9 लाख डॉलर (भारतीय करंसी 7,51,34,430 रुपये) की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सारे मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि न्यूजर्सी के बर्गेन काउंटी की इस भारतीय महिला पर पहचान की चोरी और

.

.

नकली यात्रा बुकिंग के जरिए लगभग 900,000 डॉलर चुराने का आरोप है। सरकारी वकील मार्क मुसेला के अनुसार, न्यूजर्सी के शहर गारफील्ड की रहने वाली 39 वर्षीय भारतीय भावना आनंद को चीफ मैथ्यू फिंक के निर्देशन में बर्गन काउंटी अभियोजक कार्यालय की वित्तीय अपराध इकाई द्वारा महीनों की लंबी जांच के बाद बुधवार, 26 मार्च, 2025 को सैडल ब्रुक से गिरफ्तार कर लिया गया।

.

.

इसकी शुरुआत मई 2024 में हुई, जब लोदी न्यूजर्सी पुलिस विभाग ने भावना आनंद से जुड़ी एक कथित चोरी की योजना का पर्दाफाश किया। जांचकर्ताओं का कहना है कि जनवरी 2017 और दिसंबर 2024 के बीच Travel Agent Bhawna Anand ने कई मौकों पर “कम से कम तीन परिचितों की पहचान चुराई” और कथित तौर पर बैंक, निवेश और जीवन बीमा खातों तक पहुंचने के लिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल किया।

.

.

उनके द्वारा नियंत्रित खातों से 787,556 डॉलर अपने नाम पर स्थानांतरित कर लिए गए। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि ट्रैवल एजेंट भावना आनंद ने 4 अप्रैल 2024 को ट्रैफिक स्टॉप के दौरान एक और भेष धारण किया था, और लोदी पुलिस द्वारा एक्ट भावना आनंद को सड़क पर ही रोका गया। उन्होंने कथित तौर पर अधिकारियों को अपने असली नाम के अलावा कोई दूसरा नाम भी बताये हैं।