PTB न्यूज़ शिक्षा : आज आईवी वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास का वातावरण उस वक्त बन गया जब “नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट “20 -21 सत्र का परिणाम घोषित किया गया जिसमें आईवी वर्ल्ड स्कूल के होनहार छात्र अक्षय सूद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 3409 रैंक प्राप्त किया।
. .जिसके लिए इस परीक्षा में उसने अथक परिश्रम करते हुए 654 अंकों को प्राप्त किया तथा जनरल कैटेगिरी में 1872 रैंक प्राप्त किया। इस अनुपम उपलब्धि को प्राप्त कर अक्षय सूद ने जहाँ एक तरफ अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त किया साथ ही विद्यालय के नाम के साथ-साथ ,अपने अभिभावकों का डॉ संजीव सूद और माता श्रीमती सीमा सूद का नाम भी रोशन किया।
..
इस अनुपम उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर छात्र के जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करने का सपना होता है और वह सपना तभी साकार हो सकता है जब उसके लिए कर्मठता से परिश्रम किया जाय / इन्हीं विचारों को अपने मन में धारण करके जिस प्रकार से अक्षय सूद ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है वह एक सरहनीय पक्ष है। जिसके लिए विशेषतौर पर प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने अभिभावकों तथा अध्यापकगणों के द्वारा दिए साकरात्मक योगदान की भी सराहना की।
. .इस उपलक्ष्य पर विशेषतौर पर बधाई देते हुए तथा आशीर्वाद देते हुए वासल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष के. के. वासल , चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर. के. वासल, निर्देशिका ईना वासल तथा सी.इ.ओ राघव वासल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के इतिहास का एक नया अंक है। इस प्रकार के उत्कृष्ट परिणामों की हर किसी को कामना है जिसके लिए वासल एजुकेशनल सोसाइटी हर प्रकार के साकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































