PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के प्रतिभावान छात्र अंशुल राणा ने नीट (NEET-UG) 2021 की परीक्षा में 707 अंक लेकर किया स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन,

Anshul Rana of Cambridge International School Dasuya makes School and region proud by scoring 707/ 720 marks in NEET-UG 2021

16 लाख विद्यार्थियों में से जनरल कैटेगरी में प्राप्त किया 35वां रैंक तथा 49वां ऑल इंडिया रैंक,

PTB न्यूज़ शिक्षा : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवाने वाले कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर उच्च स्तरीय परीक्षा में बढ़िया अंकों से सफलता प्राप्त करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।उनकी ऐसी उपलब्धियों से सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

.

.

प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में विद्यार्थी NEET की परीक्षा देते हैं। इस वर्ष भी 16 लाख विद्यार्थियों ने ये परीक्षा दी थी जिसमें से कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के अंशुल राणा ने इस परीक्षा में 720 में से 707 अंक लेकर पूरे भारत में से 49वां रैंक तथा जनरल कैटेगरी में 35वां रैंक प्राप्त किया।

.

परिश्रम को अपना लक्ष्य मानने वाले अंशुल राणा ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता–पिता और अध्यापकों को दिया। अंशुल के अभिभावकों ने इस मौके पर हर्ष प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल तथा अध्यापकों को भी जाता है जो विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते है, उन्हें तैयार करते हैं और उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

.

.

स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने अंशुल तथा उसके अभिभावकों को सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंसान को अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि किसी भी काम के प्रति की गई सच्ची मेहनत और लगन कभी भी निष्फल नहीं जाती तथा कड़ी मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है।

.

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल ड़ायरेक्टर श्रीमती ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने अंशुल की अथक मेहनत की प्रशंसा की तथा उनको जीवन में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल सर्वदा समय–समय पर उनके विद्यार्थियों का जीवन में सही मार्गदर्शन करता रहेगा।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें