PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में ‘ सत्य और अहिंसा ‘ कार्यक्रम का आयोजन

Ivy World School of Vasal Educational Society celebrated Gandhi Jayanti with fervour spirits

PTB न्यूज़ शिक्षा : वासल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल में गाँधी जयंती के अवसर पर ‘ सत्य और अहिंसा ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाँधी जयंती के अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी गाँधी जी को पूरा देश याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है। इसी प्रथा का निर्वहन आईवी वर्ल्ड स्कूल के द्वारा किया गया।

.

.

.

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे बच्चों में गाँधी जी के गुणों का संचार किया जा सके। नन्हे मुन्ने बच्चे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की वेशभूषा में तैयार हुए तथा उन्होंने महात्मा गाँधी का रोल बखूबी निभाया। बच्चों ने महात्मा गाँधी के तीन बंदरों के द्वारा दी जाने वाली शिक्षाएँ बताईं। बच्चों द्वारा महात्मा गाँधी के भजन गाकर सभी का मन मोह लिया गया।

.

बच्चों ने बताया कि वह किस तरह सत्य अहिंसा के प्रति सभी को जागरूक करके भारत को और बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। इसी के साथ बच्चे सभी को बाहर जाते समय मास्क तथा वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बैल्ट लगाने के प्रति जागरूक करना भी नहीं भूले। इस दिन विद्यार्थियों ने एक अद्भुत अनुभव महसूस किया।

.

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान ने छात्रों की गतिविधियों की प्रशंसा की और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को महात्मा गाँधी के पदचिह्नों पर चलने की शिक्षा देकर भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित किया।

.

वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल , चेयरमैन संजीव वासल ,उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा। उन्होंने गाँधी जयंती के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी को बधाई दी।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें