PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

के.एम.वी. द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती,

KMV Pays Tribute to Mahatma Gandhi on the Occasion of Gandhi Jayanti

के.एम.वी. को गांधी जी ने एक मॉडल कॉलेज मानते हुए औरों के लिए बताया था पथ प्रदर्शक,

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर द्वारा पूरे जोश, उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के गांधी स्टडीज सेंटर के द्वारा इतिहास विभाग के साथ मिलकर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया।

.

.

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में शिरकत करते हुए ज्योति प्रज्वलन के साथ-साथ गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस अवसर पर संबोधित होते हुए उन्होंने समूह छात्राओं को गांधी जी के जीवन एवं फलसफे से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, निष्काम सेवा, स्वदेशी, नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, एकता, अखंडता आदि के सिद्धांतों पर अमल करने की पुरजोर अपील की।

.

.

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के गांधियन स्टडीज सेंटर के द्वारा गांधीवादी विचारधारा के प्रचार एवं प्रसार के लिए किए जाते निरंतर कार्यों की सराहना करते हुए हाशियागत एवं पिछड़े वर्गों की लड़कियों और महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा एवं कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर आदि में निपुणता प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में डाले जा रहे योगदान की ओर भी सभी का ध्यान केंद्रित किया।

.

.

इसके अलावा इस अवसर पर इतिहास विभाग की छात्राओं ने देश आजादी के संघर्ष में गांधी जी के योगदान के इलावा उनकी विचारधारा को खूबसूरती के साथ पोस्टरों में दर्शाया और साथ ही छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन के अलावा देशभक्ति के गीत पर नृत्य प्रस्तुति भी की। मैडम प्रिंसीपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. गुरजोत, अध्यक्षा, इतिहास विभाग तथा डॉ. मोनिका शर्मा, डायरेक्टर, गांधियन स्टडीज सेंटर द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, मैडम गीतिका एवं समूह इतिहास विभाग के प्राध्यापक इस अवसर पर मौजूद रहे।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें