PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

IVY World स्कूल की बैटल ऑफ़ बैंड्स 2025 – नार्थ ज़ोन फ़ाइनल में शानदार जीत

ivy-world-school-wins-north-zone-battle-of-the-bands-2025-jalandhar

.

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल के बैंड ने “ बैटल ऑफ बैंड” नार्थ ज़ोन फाइनल्स के पंद्रह बैंड्स में से ‘बैटल ऑफ बैंड’ ट्राफी प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। बैटल ऑफ़ बैंड्स 2025 के नार्थ ज़ोन फ़ाइनल के विजेता: आईवी वर्ल्ड स्कूल की (रॉक सोल्स) टीम तथा तृतीय उपविजेता: आईवी वर्ल्ड स्कूल की (ब्लैक बिशप) टीम रही। हमारे प्रतिभाशाली आईवियन्स ने मंच पर धूम मचा दी और पूरे जोश और उत्साह के साथ कई पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

.

.

नार्थ जोन में से 49 बैंड टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से आईवियन टीम नैशनल बैंड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई ।टीम ने अपनी उत्कृष्ट संगीत प्रस्तुति, तालमेल और रचनात्मकता से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम ने संगीत के समन्वय से ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।उनकी यह जीत संगीत यात्रा का मील का पत्थर साबित हुई। बैटल ऑफ़ बैंड्स 2025 की सर्वश्रेष्ठ गायिका का विशेष पुरस्कार मनारदीप कौर,

.

ivy-world-school-wins-north-zone-battle-of-the-bands-2025-jalandhar

.

सर्वश्रेष्ठ विशिष्ट वाद्ययंत्र का पुरस्कार चिन्मय शर्मा और पुनीत सिंह को तथा सर्वश्रेष्ठ बेस गिटारवादक का पुरस्कार मनकिरण ने अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने बताया कि स्कूल सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है और

.

.

इस तरह के प्रतिस्पर्धी आयोजनों के माध्यम से सभी छात्रों में सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने की आशा करता है। उन्होंने आईवियन बैंड की टीमों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए युवा संगीतकारों को तथा उनके शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, लगन का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया।

.