PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

बड़ी ख़बर, 5वीं तक के स्कूल होंगे बंद, प्रदूषण के चलते शिक्षा निदेशालय ने फैसला लिया; DC को सौंपे अधिकार

schools-up-to-grade-5-in-haryana-adjacent-to-delhi-ncr-will-be-closed-due-to-pollution-the-directorate-of-education-has-decided-the-authority

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / पंचकुला : हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने गंभीर कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रैप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां लागू होने के बाद अब राज्य में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों में 5वीं तक की फिजिकल कक्षाएं अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। हालात की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेने के अधिकार सौंप दिए हैं।

.

.

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई केवल ऑनलाइन माध्यम से कराई जाए। निदेशालय ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा कर निर्णय लें और आवश्यकतानुसार स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

.

.

गाइडलाइन के अनुसार, यह व्यवस्था सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगी। अधिकारियों का कहना है कि छोटे बच्चों का स्वास्थ्य प्रदूषित हवा से जल्दी प्रभावित हो सकता है, इसलिए फिलहाल उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थिति में सुधार होने पर फिजिकल क्लास दोबारा शुरू की जा सकती हैं।

.

.

इसके अलावा, स्कूल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े और शिक्षकों द्वारा नियमित उपस्थिति और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी रखी जाए। राज्य सरकार ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को घर से बाहर कम निकलने दें और प्रदूषण से बचाव के उपायों का पालन करें, ताकि इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को कम किया जा सके।

.