PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए जीवन कौशल और रचनात्मक सोच पर कार्यशाला का आयोजन,

ivy-world-school-workshop-on-life-skills-and-creative-thinking-for-educators-at-ivy-world-school

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर ने वासल एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में 26 जून, 2024 (बुधवार) को ‘जीवन कौशल और रचनात्मक सोच’ शीर्षक से एक व्यावसायिक विकास कार्यशाला आयोजित की, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को पेशेवर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना था।एक अत्यंत प्रेरक और समृद्ध कार्यशाला को प्रख्यात सुश्री विनीता सरीन जी इस कार्यशाला को संबोधित किया।

.

.

सुश्री विनीता सरीन ने ‘जीवन कौशल और रचनात्मक सोच’ पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षकों को समृद्ध किया। आकर्षक प्रस्तुति ने एक अत्यंत अनुकूल वातावरण बनाया तथा शिक्षकों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना की और उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण अध्यापकगणों के साथ साथ छात्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए अत्यधिक महवत्वपूर्ण है।

.

इस कार्यशाला में शिक्षकों को जीवन कौशल और रचनात्मक सोच पर प्रशिक्षित होने के साथ साथ अपने अनुभव प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।इस उत्कृष्ट कार्यशाला में सभी सहयोगी स्कूलों के लगभग 84 शिक्षकों ने भाग लिया। यह व्यावसायिक विकास के लिए शिक्षकों की सहायता के लिए एक मज़ेदार, समृद्ध कार्यशाला थी।

.

.

वासल एजुकेशन के अध्यक्ष, श्री के. के वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ श्री राघव वासल और निर्देशक श्रीमती अदिति वासल ने कहा कि जीवन कौशल जीवन की मांगों और चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्ष्म बनाने का सफल प्रयास किया।

.

इस प्रकार की कार्यशाला शिक्षकों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खुशहाल जीवन जीने के लिए जीवन कौशल के लिए सहायक सिद्ध होती है। शिक्षा अधिकारी डॉ नम्रता ने अपने व्यावहारिक शब्दों के साथ उपस्थित कार्यशाला की संचालिका के साथ सभी अध्यापकगणों को भी धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य श्रीमती एस चौहान ने कहा कि कार्यशाला काफी संवादात्मक, ज्ञानवर्धक थी और शिक्षकों के लिए सीखने के लिए नए क्षितिज खोलती है।

.