PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जग्गू भगवानपुरिया वारदात के बाद रखता था काहलों के घर में हथियार, हवेली से मिले 2 विदेशी पिस्तौल, मैगजीन, 28 रौंद, मोबाइल, एक फरार,

jaggu bhagwanpuria used to keep weapons sandeep kahlons house fatehgarh churdian Punjab

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लुधियाना पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के भतीजे संदीप काहलों को गिरफ्तार किया था। संदीप की हवेली फतेहगढ़ चूड़ियां पर रविवार देर रात पुलिस ने दबिश दी थी। दबिश के दौरान काहलों की हवेली से पुलिस के हाथ हथियार और गोलियां लगी हैं। CIA-2 की टीम ने करीब 1 घंटा सर्च ऑपरेशन चलाया।

काहलों के बेडरूम से लेकर बाथरूम तक पुलिस ने खंगाल दिए। संदीप काहलों ने पुलिस को बताया कि उसका बचपन का दोस्त रणजीत सिंह उसके पास ही रहता है। रणजीत सिंह और जगजीत सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की आपस में अच्छी दोस्ती है। इस कारण रणजीत और जग्गू भगवानपुरिया ने उसे दो पिस्तौल और 28 रौंद रखने के लिए दिए थे।

रणजीत और जग्गू को जब हथियारों की जरूरत पड़ती थी तो वह संदीप काहलों की हवेली से हथियार ले जाते थे। कुछ दिन बाद रणजीत और भगवानपुरीया हथियार वापस हवेली में ही रख देते थे। संदीप काहलों की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी हवेली से एक 45 बोर का (USA) का बना पिस्तौल 28 रौंद सहित, एक 9.MM का जर्मनी का बना रूगर पिस्तौल और एक मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस आज मंगलवार को संदीप काहलों को अदालत में पेश करेगी। बता दें संदीप काहलों ने ही मानसा में मूसेवाला को मारने के लिए 3 शूटर भेजे थे। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस काहलों का रिमांड हासिल करके आरोपी रणजीत को पकड़ने के लिए छापामारी करने की तैयारी में है। संदीप काहलों के घर में सिर्फ उसके पिता ही मौजूद थे, जब पुलिस ने रेड की।

संदीप काहलों ने शूटर मनी रइया, तूफान के नाम तो पुलिस को पहले ही बता दिए, जो भगोड़े हैं, लेकिन तीसरा शूटर अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है, उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी में है। संदीप काहलों श्री हरगोबिंदपुर में पंचायती अफसर के पद पर तैनात था। मूसेवाला की हत्या से तीन दिन पहले 26 मई से ही संदीप डयूटी से गैरहाजिर चल रहा था। गैरहाजिर होने के कारण विभाग ने संदीप को कई नोटिस भी निकले, लेकिन संदीप ने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया।