PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी,

jalandhar-45-year-old-man-body-found-in-canal-murder-or-accident-investigation-going-on

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में कपूर गांव की नहर से एक व्यक्ति की लाश मिली। पानी के तेज बहाव के साथ लाश तैर कर यहां पहुंची है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तो पुलिस द्वारा आज उसका पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जिसके बाद अब आज की संस्कार किया जाएगा। थाना पतारा के एसएचओ गुरशरन सिंह ने बताया कि

.

.

मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है। उसके हाथ पर राखी बंधी हुई थी और कड़ा भी पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह से फूल चुका था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश कम से कम 2-3 दिन से नहर के पानी में तैर रही थी। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया था। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।

.

इसके बाद टीम द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार भी करवाया जाएगा। थाना बतारा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने कहा- मृतक का शव इतनी पुरी तरह से गला हुआ था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। आसपास के गांव में भी मृतक की फोटो सर्कुलेट किए गए थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। शव एकदम पीला पड़ चुका था। ये हत्या थी और फिर हादसा, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई भी घाव नहीं मिला है।

.

.