PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर से आप को बड़ा झटका, सेंट्रल हल्के के मौजूदा विधायक के करीबी नेता ने ज्वाइन की अकाली दल,

Jalandhar AAP Leaders Joins Akali Dal Party

PTB Big Political News जालंधर : जालंधर : पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर बंसल ने आज शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर सुखबीर बादल ने बंसल का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि

.

.

उनके शामिल होने से पार्टी को जालंधर सेंट्रल क्षेत्र में पहले से कही अधिक मजबूती मिलेगी। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व रविंदर बंसल के राजनैतिक अनुभव और जनाधार को देखते हुए जल्द ही उन्हें जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ बढ़ाने के लिए उन्हें अहम भूमिका दी जाएगी। रविंदर बंसल, जो आम आदमी पार्टी के अर्बन सेवा संगठन जिला जालंधर के प्रधान के रूप में सक्रिय रहे थे,

.

.

लंबे समय से जमीनी स्तर पर लोगों के बीच काम करते आ रहे हैं। शहरी मुद्दों और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। इस मौके पर बंसल ने कहा कि उन्होंने अकाली दल की नीतियों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर पुलिस के ASI ने की गुंडागर्दी, महिला को बालों से पकड़कर खींचा, युवकों से की मारपीट,

.

राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि बंसल के इस कदम से जालंधर सेंट्रल की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। दीपक शर्मा, आप के यूथ विंग के वार्ड कोर्डिनेटर, तरुण पाल सिंह, वार्ड नंबर 23 इंचार्ज, VC विंग का कोर्डिनेटर, रविंदर बंसल आप पार्टी के विरासत सेवा संगठन व अग्रवाल भलाई बोर्ड के जिला जालंधर के अध्यक्ष के साथ ब्लॉक रिजर्वर जलंधदर वेस्ट व केंट के नेता रहे।

.

.