PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

जालंधर के Yuvra Bhatia का अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में UAE में शानदार प्रदर्शन, जीता पहला स्थान,

Jalandhar Golfer Yuvra Bhatia Wins 1st Place in UAE International Golf Tournament

PTB News “Sports” : बीते दिन UAE के Sharjah Golf & Shooting Club में आयोजित Infinity Junior International Masters Tournament में कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल जालंधर के छात्र युवराज भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित टर्नामेंट में करीब 32 खिलाडियों ने भाग लिया था, जो ऑस्ट्रेलिया, भारत, उज्बेकिस्तान, अज़रबैजान, तुर्की, इंग्लैंड, थाईलैंड और यूएई जैसे देशों से थे।

इस कड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बीच युवराज भाटिया ने अपने बेहतरीन खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। सबसे खास बात यह रही कि युवराज भाटिया इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते अंततः पहला स्थान हासिल किया।

यह जीत न केवल युवराज की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण भी है। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा को दर्शाती है।

.

.

.

.

.

.

.

.