PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ATM से 17 लाख रूपये लूटने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार,

Jalandhar big success for the police the matter was reported to the atm of loot

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब थाना डिवीजन नंबर 8 के एरिया में ATM तोड़ कर लाखों की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर पकड़ लिया /

इस दौरान DCP इन्वेस्टिगेशन जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि स्पैशल ऑपरेशन यूनिट प्रभारी आशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में अमृतसर चौक से आरोपियों को पकड़ा गया / इन आरोपियों की पहचान जगत नारायण उर्फ काका कुंडा पुत्र मोतीलाल तथा गोपाल कृष्ण उर्फ विपिन पुत्र रिमल देव दोनों निवासी अमृतसर के रूप में हुई है /

उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों को कब्जे में लेकर इनसे क्वालिस गाड़ी एवं 75 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है / रिक्वरी के लिए 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर इनसे पूछताछ की जा रही है / पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है /

आपको यह भी बता दें कि कुछ दिनों पहले थाना डिवीजन नंबर 8 के एरिया में SBI का ATM तोड़ कर उससे 17 लाख रुपए लूटने की वारदात सामने आई थी / इस घटना को लेकर काफी समय से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी और आज जाकर पुलिस के हाथ यह आरोपी लगे /