PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

जालंधर का उम्मीदवार निकला दागी, उम्मीदवार के खिलाफ उगला आप ने जहर,

jalandhar-candidate-turned-out-to-be-tainted-aap-spewed-poison-against-the-candidate

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : कांग्रेस की नशा विरोधी बयानबाजी केवल घड़ियाली आंसू है, वास्तविकता यह है कि कांग्रेस और नशा तस्करों, अपराधियों के बीच एक अटूट गठबंधन है, जिसका कुख्यात अपराधियों और नशा तस्करों से गहरा संबंध है इस बात से साफ है कि कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने सूरज लाहौरिया और बॉबी के साथ मंच साझा किया.

.

.

उक्त आरोप आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में आप के वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने इस संबंध में सबूत के तौर पर तस्वीरें जारी करते हुए लगाए। गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा कि पहले कांग्रेस नेता पवित्र गुटका साहिब हाथ में लेकर नशे के खिलाफ जिहाद छेड़ने का नाटक करते रहे, लेकिन सत्ता में आने के बाद नशे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मतदाताओं को गुमराह करने का यही काम जालंधर से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं।

.

.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सूरज लाहौरिया और बॉबी को लेकर लोगों के बीच अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. आप नेता ने आरोप लगाया कि चरणजीत चन्नी जैसे नेताओं की वजह से पंजाब में ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियां नहीं रुक रही हैं, लेकिन पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार जल्द ही ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देगी, चाहे वे कितने भी प्रभावी क्यों न हों।

.

.

उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो विधानसभा में 2 सीटों से बुरी तरह हारे हैं क्योंकि इस कांग्रेस उम्मीदवार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. उधर, जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी की ड्रग तस्करों के साथ चुनाव प्रचार की तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद से बड़े पैमाने पर सार्वजनिक चर्चा शुरू हो गई है।

.

याद कीजिए चरणजीत चन्नी के मंत्री रहते हुए उनके खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करना, फिर उनका माफीनामा, अवैध खनन से जुड़े करीबी रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपये की बरामदगी, एक स्कूली लड़की को अजीब तरीके से छूना और हाल ही में उनका अप्रत्याशित व्यवहार एक सम्मानित महिला के साथ जालंधर निवासी इन घटनाओं पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं

.

.