PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करने जा रहे हैं बड़ा धमाका, “आप” “BSP” पार्टी के पैरों तले खिस्क जाएगी जमींन

congress-candidate-from-jalandhar-former-chief-minister-charanjit-singh-channi-is-going-to-get-a-big-dalit-face-joining-the-party-aap-and-bsp-party-will-get-a-big-blow

.

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : इन दिनों पंजाब में अलग-अलग पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार जोर शोर से किया जा रहा है, हालाँकि इन चुनावों में यह चुनावों के प्रचार का शौर जिला जालंधर के लोगों तक कम ही सुनाई दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि चुनाव में करीब 5 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं वह तो लगातार अलग-अलग जगहों पर जाकर बड़ा इकट्ठा करके प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ खड़े रहने का ढोंग करने वाले चंद चापलूस लोग सिर्फ और सिर्फ बैनर, झंडे, इकट्ठ करने के नाम पर चुनावों में खड़े इन नेताओं से व इनके फाइनेंसरों से पैसे ऐंठन में लगे हुए हैं, लेकिन जिनको कुछ नहीं मिल रहा वह ना तो अपने इलाकों में कोई प्रचार समग्री बाँट रहे हैं और ना ही फ्लेक्स और पोस्टर इसकी वजह से लोगों तक इन प्रत्याशियों कि गूंज सुनाई नहीं दे रही है।

.

.

खेर? इस मामले को विराम देते हैं लेकिन अब हम आपको जालंधर शहर में कुछ दिनों में होने वाले बड़े धमाके की जानकारी देते हैं जोकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से लोकसभा सीट के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से जल्द ही किया जा सकता है। पीटीबी न्यूज़ को उनके एक विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SC भाईचारे के बड़े नेता की जल्द ही कांग्रेस पार्टी में एंट्री हो सकती है। यह एंट्री कब होगी इसका समय और तारीख तो अभी तय नहीं हुई है, लेकिन पता चला है की एक दो दिन में यह संभव भी हो सकता है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार दोआबा क्षेत्र में सबसे ज्यादा संख्या SC भाईचारे की है ऐसे में अगर ऐसा होता है तो सबसे बड़ा झटका “आप” पार्टी और “बीएसपी” पार्टी के उम्मीदवार को लगेगा। माना जा रहा है की इसके लिए बकायदा प्रैस कांफ्रेंस भी की जाएगी ताकि SC भाईचारे तक उनके सीनियर नेता का मैसेज पहुंच सके। यही नहीं वह किस वजह से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और अन्य पार्टियों के झूठे वादों की वजह से SC समुदाय को कितना नुक्सान अभी तक हुआ है उसकी भी जानकारी वह स्वंय मीडिया के सामने रखेंगे। अगर ऐसा होता है तो आप पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू और बीएसपी के उम्मीदवार बलविंदर कुमार के साथ-साथ थोड़ा सा झटका बीजेपी को भी लग सकता है।

.

.

.