PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने की एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक वापसी, AAP विधायक के तौर पर दिया यह संदेश,

jalandhar-central-mla-raman-arora-once-again-made-a-political-comeback-through-social-media-gave-this-message-as-aap-mla

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने जेल से बाहर आने के बाद कई दिनों तक जनता से दुरी बनाए रखी, लेकिन बीते कुछ दिनों से वह एक बार फिर से जनता के बीच में सोशल मीडिया के जरिये सक्रिय होने की भूमिका निभाने लगे हैं। जिसका सबूत्त उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा ने दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया पेज पर दी गई दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश डाल कर बड़ा राजनीतिक संकेत दे दिया है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले भी उनकी भजन-कीर्तन करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर काफी चर्चाएं हुईं। ऐसे में अब दिवाली के शुभ अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से ‘आम आदमी पार्टी विधायक, हल्का सेंट्रल जालंधर’ के रूप में दिवाली की शुभकामनाएँ दी हैं।

.

jalandhar-central-mla-raman-arora-once-again-made-a-political-comeback-through-social-media-gave-this-message-as-aap-mla

.

आपको यह भी बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद इस पोस्टर को राजनीतिक दृष्टि से उनका पहला सार्वजनिक प्रस्ताव माना जा रहा है। लंबे समय तक चुप्पी और गैर-राजनीतिक गतिविधियों के बाद, आप विधायक के रूप में उन्हें बधाई देना इस बात का संकेत है कि वे सक्रिय रूप से राजनीति में लौट रहे हैं और अपनी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखे हुए हैं।

.

.

विधायक के इस पोस्टर ने जालंधर शहर में एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं को गर्म कर दिया है। हल्के के लोगों और राजनीतिक विरोधियों के बीच इस बात पर बहस छिड़ गई है कि क्या यह पोस्टर उनके अपने अपने हल्के में राजनीतिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की पहली शुरुआत है, या फिर कुछ और है बात यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन सूत्रों की मानें तो विधायक रमन अरोड़ा जल्द ही राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका दोबारा निभाते हुए जनता के बीच में नजर आएंगे।

.