PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर के पीएपी कॉम्प्लेक्स में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP पंजाब ने दी श्रद्धांजलि,

police-commemoration-day-celebrated-at-pap-complex-jalandhar-dgp-punjab-gaurav-yadav-pays-tribute

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पीएपी कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीजीपी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और सुरक्षा संबंधी रणनीतियों की जानकारी दी।

.

police-commemoration-day-celebrated-at-pap-complex-jalandhar-dgp-punjab-gaurav-yadav-pays-tribute

.

डीजीपी गौरव यादव (DGP Punjab Gaurav Yadav) ने कहा- पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक देश में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5800 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यापक कार्रवाई करने वाली पंजाब पुलिस देश की पहली पुलिस है। डीजीपी (DGP Gaurav Yadav) ने यह भी जोर देकर कहा कि राज्य में नशा रोकने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता और कानून प्रवर्तन के कार्यक्रम चला रही है।

.

police-commemoration-day-celebrated-at-pap-complex-jalandhar-dgp-punjab-gaurav-yadav-pays-tribute

.

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राज्य में माहौल बिगाड़ने के लिए सक्रिय है। डीजीपी यादव ने कहा- पाकिस्तान सेना में हालिया बदलाव के बाद पंजाब में अवैध गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इस स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है और इन गतिविधियों को समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठा रही है।

.

police-commemoration-day-celebrated-at-pap-complex-jalandhar-dgp-punjab-gaurav-yadav-pays-tribute

.

डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने नागरिकों से भी सहयोग का आग्रह किया और कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रख सकते हैं। स्मृति दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

.