PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर पुलिस की गिरफ़्तारी से भाग रहे डॉ. पंकज त्रिवेदी ने माननीय कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका,

jalandhar city dr Pankaj trivedi filed anticipatory bail petition in court Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में हाईप्रोफाइल धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की गिरफ़्तारी से भाग रहे सर्वोदय अस्पताल के पार्टनर व एक निजी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. पंकज त्रिवेदी ने माननीय अदालत में अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी है / माननीय जज मनजिदर सिंह की कोर्ट में आठ नवंबर को याचिका पर फैसला आ सकता है / डॉ. त्रिवेदी के खिलाफ कुछ दिन पहले थाना नई बारादरी में करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज हुआ था /

डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. संजय मित्तल और डॉ. अनवर इब्राहिम खान की शिकायत पर सर्वोदय अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज त्रिवेदी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी / पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि सर्वोदय अस्पताल में पंकज त्रिवेदी समेत कुल आठ पार्टनर थे / डॉ. पंकज न्यूरो सर्जन होने के साथ-साथ फाइनांस का काम भी देखते थे / साल 2019 से लेकर जुलाई 2020 तक वह मरीजों से मिलने वाले पैसों में भारी हेरफेर करते रहे /

त्रिवेदी पर आरोप है कि मरीजों से मिलने वाली आधे से अधिक रकम अपनी नर्स के पास जमा कराते थे और बाकी बची रकम अस्पताल के काउंटर पर जमा करवाते थे / इसकी जानकारी बाकी के पार्टनरों को कुछ महीने बाद हुई तो उन्होंने इस विषय में पूछा गया तो डा. पंकज ने कहा कि बाकी की रकम उनके पास रखी है, जिसे वह लौटा देंगे, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई /

फाइनांस दस्तावेजों की फोरेंसिक आडिट करवाने पर चार करोड़ से ज्यादा का हेरफेर सामने आया / शिकायत की जांच ADCP स्तर के अधिकारी से करवाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया था / अब देखना यह होगा की डॉ पंकज त्रिवेदी की जमानत अर्जी के संबंध में माननीय अदालत आठ तारीख को क्या फैसला सुनाती है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News