PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

सुबह-सुबह धमाकों से गूंजा जालंधर शहर, दिन में पहली बार हुआ हमला, जालंधर में जारी हुआ रेड अलर्ट,

jalandhar-city-for-the-first-time-in-punjab-daytime-attack-pakistan-targeted-these-places-including-bathinda-jalandhar-amritsar-red-alert-in-many-places

पाकिस्तान ने अमृतसर-जालंधर सहित कई जगहों को बनाया अपना निशाना,

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : आज यानि शनिवार की सुबह से ही पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर तरनतारन बठिंडा फिरोजपुर और अमृतसर व जालंधर जिलों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे हमारी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जालंधर में हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया गया। वहीं जालंधर के कंगनीवाल गांव में धमाका हुआ जहाँ मिसाइल के टुकड़े मिले और एक व्यक्ति घायल हो गया।

.

जालंधर में सुबह से ही करीब 8:00 बजे से हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। जालंधर कैंट में रुक-रुक कर सायररन बज रहा है। जालंधर कैंट में पुलिस और सेना की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, बठिंडा और अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बठिंडा में एयर फोर्स स्टेशन को पाकिस्तान ने सुबह निशाना बनाने का प्रयास किया। इसी तरह फिरोजपुर में भी ड्रोन हमले की सूचना है।

.

jalandhar-city-for-the-first-time-in-punjab-daytime-attack-pakistan-targeted-these-places-including-bathinda-jalandhar-amritsar-red-alert-in-many-places

.

इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हमले को लेकर सायरन बजाया जा रहा है। जालंधर में गांव कंगनीवाल गांव में शनिवार तड़के एक बड़ा धमाका हुआ। गांव में मिसाइल के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस धमाके से गांव में दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंगनीवाल गांव जालंधर-आदमपुर रोड पर जंडू सिंघा के पास है। यहां से आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन करीब 15 किलोमीटर दूर है।

.

आपको बता दे कि सुबह 8.35 बजे जालंधर में तीन धमाके सुने गए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले जालंधर पश्चिम के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के नजदीक नहला गांव में दो बम धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इन विस्फोटों के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।