पीटीबी क्राइम न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एसीपी परमजीत सिंह, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह की अगुवाई में सीआईए के इंचार्ज अशोक कुमार की पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित 3 तस्करों को हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

इन सभी आरोपियों की पहचान अभि नाहर पुत्र विक्की नाहर, सन्नी नाहर पुत्र विक्की नाहर और संजय पुत्र सुभाष निवासी नजदीक रविदास मंदिर डबीपुर मोहल्ला के रूप में हुई है। इस मामले संबंधी अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत ने मीडिया को बताया कि आरोपी बस्ती गुजां से पैदल आ रहे थे पुलिस ने नाकाबंदी दौरान शक के आधार पर उक्त व्यक्तियों को रोककर उनकी तालाशी ली।
पुलिस द्वारा की गई तालाशी के दौरान व्यक्तियों के पास से 55 ग्राम हेरोइन 2 पिस्टल .32 बोर, 5 जिंदा रौंद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 15 के तिथि 13-2-2023 अ/द 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट 25-54-59 आर्म एक्ट थाना डिविजन 5 में मामला दर्ज किया है। आऱोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी अभि और सन्नी दोनों सगे भाई अपने मामा संजय के साथ मिलकर तस्करी का काम करते है।








































