PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में जिमखाना क्लब मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने किस पर और क्यों?

punjab jalandhar fir against elite class ladies gymkhana club jalandhar loud music playing husband eve programme late night violating

पीटीबी क्राइम न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने पुलिस ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर जिमखाना क्लब के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्लब में वैलेंटाइन डे को लेकर हसबैंड ईव कार्यक्रम था। कार्यक्रम में विशेष तौर पर सूफी गायक नवी इबादत को बुलाया गया था। सूफी गायक नवी रात को 11 बजे परफॉर्म कर रहे थे कि पुलिस क्लब में पहुंच गई।

punjab jalandhar fir against elite class ladies gymkhana club jalandhar loud music playing husband eve programme late night violating supreme court order
जालंधर में जिमखाना क्लब मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने किस पर और क्यों?

कार्यक्रम में पहुंची पुलिस ने क्लब प्रबंधकों को कार्यक्रम बंद करने के लिए कहा। उन्हें बताया कि यह कोर्ट के आदेश के खिलाफ है। DC ऑफिस से उनके पास शिकायत आई है, लेकिन क्लब के प्रबंधकों ने पुलिस वालों की बात को गंभीरता से नहीं लिया और अपना कार्यक्रम तेज म्यूजिक के साथ जारी रखा।

पुलिस ने जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जिसमें कानून की जानकारी होने पर पालना न करना, सरकारी कर्मचारी के कहने के बावजूद आदेश न मानना, ध्वनि प्रदूषण की धाराएं शामिल है। पुलिस ने जब सुबह जिमखाना क्लब के दफ्तर में FIR की कॉपी थमाई तो हड़कंप मच गया।

आपको यह भी बता दें कि जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट की प्रधान डिवीज़नल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा हैं, जबकि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह निभा रहे हैं। बताया गया है कि जिलाधीश और जालंधर पुलिस से निर्देश मिलने के बाद मैनेजमेंट ने कार्यक्रम 11 बजे के करीब बंद तो करवा दिया, लेकिन फिर भी FIR दर्ज कर दी गई।

Latest News