PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सस्ते अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

jalandhar-commissionerate-police-got-a-big-success-arrested-2-people-supplying-cheap-illegal-weapons-ips-swapan-sharma-exposed

.

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की कमिश्नरेट पुलिस यानि पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा की अगुवाई में CIA की टीम ने MP में बने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर सहित 10 मैगजीन बरामद की है।

.

.

इन सभी पकड़ते गए आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, अजीतपाल सिंह उर्फ शालू पुत्र हरबंद सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि DCP इनवेस्टिगेन हरविंदर विर्क, एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह की अगुवाई में CIA स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार की टीम ने परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी।

.

.

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जोकि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर पंजाब में सप्लाई करते है। जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। जो आज भी अवैध हथियारों की सप्लाई देने के लिए परागपुर चौंक की ओर आ रहे है। इस दौरान परागपुर लिंक रोड़ पर नाकेबंदी फगवाड़ा की ओर से आ रहे शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान दोनों के कब्जे से 10 देसी पिस्तौल .32 बोर, 10 मैगजीन बरामद किए गए।

.

.

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था। दोनों आरोपियों ने एक एक वैपन अपने पास भी रखा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मिलकर 5 दिसंबर की रात बस के जरिए अमृतसर से दिल्ली गए। जिसके बाद वह दिल्ली से इंदौर गए, जहां उन्होंने अपने जानकार से संपर्क साधा।

.

.

इस दौरान वहां से आरोपियों ने अवैध हथियार लेकर बस के जरिए वापिस आए। इस दौरान दोनों परागपुर के पास बस से उतर गए और अन्य वाहन की प्रतीक्षा में खड़े थे। दोषियों ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश से एक पिस्टल 22 हजार के रुपए के हिसाब से लेते है और इसे पंजाब में 70 से 80 हजार रुपए में बेचते है। दोषियों ने बताया कि मध्य प्रदेश से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के गैंगस्टर सहित अन्य बदमाश अवैध असला लेकर आते है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

.