PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब, ASI ने सुसाइड से पहले लगाए अपने ही SHO और मुंशी पर लगाए गंभीर इल्जाम, दोनों को किया लाइन हाजिर, जाने पूरा मामला,

punjab-ludhiana-khanna-fatehgarh-sahib-punjab-police-asi-missing-big-news-serious-allegations-against-sho-and-munshi

.

PTB Sad न्यूज़ खन्ना : फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। एएसआई की कार सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे से मिली। नजदीक से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी का नाम लिखा गया है। फिलहाल लापता एएसआई की तलाश की जा रही है।

.

.

जानकारी के अनुसार, एएसआई सुखविंदरपाल सिंह सरहिंद में तैनात है। गत रात्रि एएसआई ड्यूटी से गांव चनार्थल (फतेहगढ़ साहिब) स्थित अपने घर नहीं पहुंचा। सुबह उनकी कार नहर के पास खड़ी थी। जब आसपास देखा गया तो एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस और परिवार ने मिलकर लापता एएसआई की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही है।

.

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि जीआरपी एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उन्हें तंग परेशान करते थे। लिखा गया है कि वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इसी परेशानी के चलते एएसआई ने खुदकुशी करने की बात लिखी है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार और सुसाइड नोट दोनों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

.

.

फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) राकेश यादव ने कहा कि फिलहाल एएसआई के लापता होने की डीडीआर मूलेपुर थाना में दर्ज कर ली गई है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि सुसाइड की गई है या नहीं। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। जब कोई सुराग मिलेगी तो उस हिसाब से बनती कार्रवाई आगे होगी। सुसाइड नोट में जिन दो लोगों के नाम लिखे हैं उसे लेकर भी जांच की जा रही है।

.

.

रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल जीआरपी खन्ना के प्रभारी कुलदीप सिंह को एडिशनल एसएचओ सरहिंद लगाया गया है।

.

.