PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

जालंधर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खालिस्तानी आतंकी को हथियार व गोला बारूद सहित किया गिरफ्तार : डीजीपी पंजाब

jalandhar-counter-intelligence-arrested-khalistani-terrorist-inforamation-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज जालंधर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का एक सक्रिय सदस्य को गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। आरोपी बब्बर खालसा के आतंकी रहे रतनदीप सिंह की हत्या में शामिल था।

.

.

इस संबंध में खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर हेंडल X पर जानकारी देते हुए लिखा कि जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुख्य हमलावर सिमरनजीत बबलू को गिरफ्तार किया है। 3 अप्रैल 2024 को हुई हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और USA बैठे आतंकी गोपी नवांशहरिया द्वारा चलाया जा रहा है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी से एक रिवाल्वर, जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

.

jalandhar-counter-intelligence-arrested-khalistani-terrorist-inforamation-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

आपको यह भी बता दें कि बलाचौर बाईपास स्थित गांव गढ़ी कानूनगो के पास 3 अप्रैल शाम करीब सात बजे को बब्बर खालसा के आतंकी रहे रतनदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। रतनदीप को ताबड़तोड़ की गोलियां मारी गई थी, घटना के वक्त उसका हरियाणा के करनाल से आया भांजा गुरप्रीत सिंह भी मौजूद था, जिसके बयानों पर बलाचौर की पुलिस ने नवांशहर के रहने वाले गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया सहित अन्य अज्ञात पर 302 (कत्ल), 307 (इरादा-ए-कत्ल) आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

.

.

प्राथमिक जांच में पता चला था कि पहले बब्बर खालसा के लिए काम करता था, मगर फिर एकदम से सभी चीजों से दूर हो गया था। रतनदीप सिंह कुछ समय से आतंकी गतिविधियों से दूर था। पुलिस को पहली ही शक था कि आतंकी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। रतनदीप पहले बब्बर खालसा का कुख्यात आतंकी रहा है। तब उसके खिलाफ पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में कई मामले भी दर्ज हैं। जिसमें हत्या के भी मामले शामिल हैं।

.